IPL 2024: TATA PUNCH EV ( इलेक्ट्रिक वेरिएंट ) बनी इस सीजन की आधिकारिक कार

IPL 2024: TATA PUNCH EV

IPL 2024 सीज़न शुरू हो चुका है और इसके साथ ही TATA Motors ने घोषणा कर दी है कि इलेक्ट्रिक वेरिएंट में Punch IPL 2024 की आधिकारिक कार होगी। IPL सीजन 2023 में भी इलेक्ट्रिक वेरिएंट में टाटा टियागो आधिकारिक कार थी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वेरिएंट पंच महिला IPL 2024 में आधिकारिक कार थी। TATA Motors ईवी बाजार में सबसे बड़ी और सबसे प्रसिद्ध कंपनी के रूप में जानी जाती है और स्पोर्ट्स लीग को प्रायोजित करने में हमेशा आगे रहती है, पिछले साल की तरह इस साल भी यह आईपीएल सीजन 2024 को प्रायोजित कर रही है। टाटा मोटर्स इस कार को मैदान में लगता है और मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को यह कार उपहार स्वरूप दी जाती है। इसमें उस कार के बारे में भी बताया जाता है और उस कार का विज्ञापन दर्शकों के सामने किया जाता है , कुछ दिन पहले महिला IPL सीजन 2024 में आरसीबी की एलीस पेरी ने कार के शीशे पर गेंद मारी थी जिससे शीशा टूट गया और लोगों के बीच यह कार चर्चा में आ गई और इसका फायदा सीधे टाटा मोटर्स को हुआ।

IPL 2024: TATA PUNCH EV के बारे में जानेंगे

TATA PUNCH EV मतलब इसमें बैटरी यूज़ होती है और ये दो बैटरी पैक में आती है, पहली  है 25kWH और दूसरी है 35kWH,  पहली बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर ३१५ किमी तक जाती है और दूसरी  बैटरी पैक ४२१ किमी तक की रेंज देती है और इसको १०% से ८०% तक चार्ज होने में ५७ मिनट का समय लगता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत १० लाख रुपये से लेकर १६ लाख रुपये तक है।

SpecificationTATA PUNCH EV
BATTERY25kWH/35kWH
CHARGER 3.3 KW AC Charger Box / 7.2 KW AC Fast Charger Unit
ACCELERATION0-100 in 13.5 sec. / 0-100 in 9.5 sec.
TORQUE114 Nm / 190Nm
TYRE SIZE185/70 R15 & 195/60 R16
IPL 2024: TATA PUNCH EV

यह भी पढ़िए :- Ruturaj Gaikwad आईपीएल 2024 में कर रहे है टीम की कप्तानी

Leave a Comment