Mayank Yadav का IPL 2024 में डेब्यू: एक उभरते सितारे का सफर

Mayank Yadav का जन्म 17 जून 2002, नई दिल्ली में हुआ है। इनकी आयु 21 वर्ष की है और वह दिल्ली के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते है अभी वे IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल रहे है। LSG के लिए उन्होंने गेंदबाज के रूप में डेब्यू किया है। वह दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं।

Mayank Yadav

Mayank Yadav के IPL में पहुंचने के पीछे की कहानी

मयंक यादव दिल्ली में ही बड़े हुए है। उनका क्रिकेट करियर भी शुरू हुआ और उन्होंने अक्टूबर 2022 में घरेलु क्रिकेट के सफर को शुरू किया। उन्होंने अपना डेब्यू विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए किया और बाद में लिस्ट ए में भी अपना पदार्पण किया। उन्होंने अपने गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी और खींच लिया उसीके साथ दिसम्बर 2022 में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया उनका यहाँ पे पहला मैच Haryana के खिलाफ खेला गया। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स की नजर मयंक यादव पे पड़ी और उनको IPL 2023 के नीलामी में 20 लाख रूपये में LSG ने अपने टीम में खेलने का मौका दिया लेकिन वह उस साल के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए। IPL 2024 में उन्हें प्लेइंग 11 में पंजाब के विरुद्ध खेलने का मौका मिला। उन्होंने अपने IPL के करियर की पहली गेंद 147.1kph के स्पीड से डाली। उसके बाद उन्होंने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया उस गेंद की रफ़्तार 155.8 kph थी।


Mayank Yadav

Mayank Yadav के IPL डेब्यू तक के प्रमुख प्रदर्शन

Format Matches BallsWickets
FC11042
List A1782234
T20s1119815
Source : ESPNcricinfo

आखरी १० मैच में प्रदर्शन

MatchBest Bowling
LSG Vs PBKS3/27
Delhi Vs Haryana1/62
Delhi Vs J+K3/55
Delhi Vs Karnataka1/18
Delhi Vs Mizoram1/20
Delhi Vs Bihar0/18
Delhi Vs Punjab2/28
Delhi Vs Vidarbha2/25
Delhi Vs Tripura1/14
Delhi Vs Nagaland0/15
Source : ESPNcricinfo

IPL 2024 के पहले (LSG Vs PBKS) मैच के प्रदर्शन के बारे में

Mayank Yadav ने अपना आईपीएल 2024 का पहला मैच पंजाब के विरुद्ध खेला है और पहली गेंद उन्होंने 147.1kph के स्पीड से डाली, और तीसरी गेंद में ही 150kph को छू गए। उन्हें पहले ओवर में सफलता नहीं मिल सकी लेकिन अपने स्पीड से सबको चौंका दिया। पहले ओवर में उन्होंने 10 रन्स दिए। शिखर धवन को एक गेंद फेकि जिसकी रफ़्तार 155.8kph थी जो आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेकि गई। अपने दूसरे ओवर में Jonny Bairstow को अपने जाल में फसा दिया। उसके बाद अपने तीसरे ओवर में Prabhsimran Singh को आउट कर दिया। अपने आखरी ओवर के 4 थे गेंद पर Jitesh Sharma को आउट कर दिया। उन्होंने लगातार 140kph से ज्यादा स्पीड से गेंदबाजी करी। अपने IPL के पहले मैच में 27 रन्स दे कर 3 विकेट्स लिए।


निष्कर्ष

मयंक यादव एक तेज गेंदबाज के रूप में आगे बढ़ रहे है, उसी के साथ अपने मानसिक मजबूती यानि की दबाव में अपना मानसिक संतुलन बनाये रखना होगा, कठोर परिश्रम करना होगा और अपने अनुभवी खिलाडी से सिखते रहना। ये सब बातों पे ध्यान दे के ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो वो दिन दूर नही की, टी-20 में भारतीय टीम का हिस्सा बने, ऐसे ही वो आगे बढ़ते रहे ऐसी आशा हम करते है।

यह भी पढ़िए :- IPL 2024: TATA PUNCH EV ( इलेक्ट्रिक वेरिएंट ) बनी इस सीजन की आधिकारिक कार

Xiaomi Civi सीरीज अब भारत में लॉन्च हो रही है

Leave a Comment